महात्मा गांधी 150वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2019 से 2 अक्टूबर 2020 तक

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 28.09.2019, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी।

उद्घाटन कार्यक्रम : विधानसभा का विशेष सत्र 2 और 3 अक्टूबर 2019

विधानसभा में चित्र प्रदर्शनी : 2 और 3 अक्टूबर 2019
a. गांधी का जीवन वृत्त (गांधी शांति प्रतिष्ठान से प्राप्त 100 चित्र)
b. आत्मनिर्भर गांधी (अपना काम स्वयं करने वाले गांधी की विभिन्न तस्वीरें)

बाद में यह दोनों प्रदर्शनियां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी आयोजित की जायेगी।

बच्चा बच्चा गांधी कार्यक्रम : 2 अक्टूबर 2019

एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे गांधी की वेशभूषा में गांधी मैदान में एकत्रित होकर और जय स्तंभ चौक तक पदयात्रा करेंगे।

जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया जाएगा।

150वीं जयंती पर गांधी विचार पदयात्रा और गांधी पखवाड़ा : 4 से 10 अक्टूबर 2019 तक

कंडेल से रायपुर की पदयात्रा
महात्मा गांधी 1920 में रायपुर से 73 किलोमीटर दूर स्थित कंडेल आए थे। उन्होने वहां किसानों के नहर सत्याग्रह में हिस्सा लिया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और विधायकगण सात दिनों की इस पदयात्रा में शामिल होंगे।

पदयात्रा मार्ग में जगह-जगह आमसभाएं होंगी और अंत में रायपुर में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने गांधी विचार पदयात्रा का कार्यक्रम जारी करते हुये कहा कि महात्मा गांधी 150 वीं जयंती समारोह पर कंडेल से गांधी मैदान रायपुर 04 से 10 अक्टूबर 2019 तक पदयात्रा होगी।

दिनांक 04.10.2019 कंडेल में गांधी जी की मूर्ति का अनावरण, शुभारंभ सभा, गौठान निरीक्षण, गागरा में माल्यार्पण कार्यक्रम (शहीद संतोष नेताम़), छाती में सभा एवं रात्रि भोज।

दिनांक 05.10.2019 छाती में यात्रा प्रारंभ, डांडेसरा में सभा, कुरूद में सभा एवं लंच, कन्हारपुरी में सभा, भुसरेंगा में सभा एवं रात्रि भोजन।

दिनांक 06.10.2019 भुसरेंगा में यात्रा प्रारंभ, चोरभट्ठी में सभा, बागदेही में सभा एवं लंच, भिंडरवानी में सभा, भखारा मे गांधी मूर्ति अनावरण, सभा एवं रात्रि भोज।

दिनांक 07.10.2019 भखारा से यात्रा प्रारंभ, सुपेला में सभा, सेमरा में सभा, सिलतरा में सभा, सिलीडीह में लंच एवं विश्राम।

दिनांक 08.10.2019 सिलीडीह में यात्रा प्रारंभ, कानामुका में सभा, कचना में सभा, राखी मोड में सभा, खोरपा में लंच एवं विश्राम।

दिनांक 09.10.2019 खोरपा से यात्रा प्रारंभ, कोलर में सभा, छछानपैरी में सभा एवं लंच, मुजगहन में सभा, सेजबहार में सभा एवं रात्रि भोज।

दिनांक 10.10.2019 सेजबहार में यात्रा प्रारंभ, डुंडा में सभा, संतोषी नगर में सभा, गांधी मैदान रायपुर में समापन सामारोह।

त्रिवेदी ने जानकारी दी है कि प्रदेश के हर ब्लॉक में भी गांधी विचार पदयात्राएं 11 से 17 अक्टूबर 2019 तक आयोजित की जाएगी।

गांधी जी पर सेमीनार और भाषण : 2 अक्टूबर 2019 से अक्टूबर 2020 तक

प्रदेश सरकार, कांग्रेस पार्टी और समान विचारधारा वाले दूसरे संगठनों की ओर से विभिन्न सेमिनार और भाषण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिये देश भर से वक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

(अब तक 25 से अधिक कार्यक्रम इसी परिप्रेक्ष्य में आयोजित किए जा चुके है।)

स्कूल और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम : 2 अक्टूबर 2019 से 2 अक्टूबर 2020 तक

a. स्कूल और कॉलेजों में गांधी जी के विचार और आदर्शो पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमीनार आयोजित किए जाएंगे।
b. ब्लॉक से लेकर जिले और प्रदेश स्तर तक भाषण, लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं होगी।

गांधी सुराजी ग्राम प्रतियोगिता : 2 अक्टूबर 2019 से 2 अक्टूबर 2020 तक

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिये छत्तीसगढ़ सरकार की एकीकृत योजना है-नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी। इसी कार्यक्रम के तहत हर जिलें में साल भर में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले एक गांव का चयन सरकार द्वारा किया जाएगा और उस गांव को ‘गांधी सुराजी ग्राम’ पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

चार प्रमुख योजनाओं की शुरूआत 2 अक्टूबर से गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा की जायेगी।

1 मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना
2 मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान
3 मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना
4 सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *