कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मामलों की कमेटी का गठन किया

Chhattisgarh

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मामलों की कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी समन्वय समिति का स्थान लेगी। कमेटी में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। यह समिति राज्य में सत्ता और संगठन के बीच राजनीतिक मामलों में समन्वय बनाने का कार्य करेगी। संगठन में राजनीतिक मामलों में आपसी टकराव का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक फैसलों व आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह समिति कोर ग्रुप की तरह काम करेगी और काफी महत्वपूर्ण होगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति से एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश मंगलवार को जारी किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक मामलों की समिति में पीएल पुनिया, मोहन मरकाम, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, गिरीश देवांगन के नाम शामिल हैं। समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव एवं सप्तगिरि उल्का राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और विकास उपाध्याय को शामिल किया गया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *