भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल 13 को, पुरंदेश्वरी भी उपस्थित रहेंगी

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13 नवम्बर को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्रीऔर प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी उपस्थित रहेंगी। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी व बिहार के लोनिवि मंत्री नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ. सरोज पांडेय, अजजा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री त्रय भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, नारायण चंदेल व किरण देव सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य बैठक में भाग लेंगे। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *