छत्तीसगढ़ :रायपुर 02 अप्रेल छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा है की कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है वह देश की सबसे बड़ी समस्या पर ध्यान केंद्रित रख कर किया है। जिसका छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस स्वागत करता है और राहुल गांधी का धन्यवाद व्यक्त करता है।
प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र पर युवाओं का भरपूर ध्यान रखते हुये देश मे ख़ाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों पर मार्च 2020 तक भर्ती की बात कही है ,और साथ ही साथ अब देश के युवाओं को नये लगाने वाले उद्दोग के लिये किसी की इजाज़त की जरूरत नही होगी । ग्राम पंचायत में 10 लाख युवाओं के रोज़गार की व्यवस्था कांग्रेस सरकार करायेगी ।
आगे मुशीर ने कहा कांग्रेस पार्टी की यह घोषणा देश से ग़रीबी मिटाने और बेरोजगारी को समाप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।