छत्तीसगढ़ : रायपुर 02 अप्रेल 2019 पश्चिम विधानसभा के सरोना,चंदनडीह वार्ड में कचड़ा डंपिंग यार्ड में जहाँ कचड़ा को डंप किया जाता है इसकी शिकायत प्रशासन से कई बार की गई प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का ध्यान यहां नहीं दिया गया सरोना के कचड़ा डंपिंग यार्ड को विधायक विकास उपाध्याय एवं उस वार्ड के पार्षद एवं जोन 8 के अध्यक्ष सोमेन ठाकुर एवं वार्ड की जनता के साथ दौरा करने के बाद एवं प्रशासन से शिकायत भी की गई। पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सरोना में जहां पर कचड़ा डंपिंग किया जाता है डंपिंग यार्ड में पिछले 15 दिनों से आग एक जैसी जल रही है जिससे उठा रहे धुए से सरोना एवं चंदनडीह के आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहां की जनता को अस्थमा ,श्वास लेने में तकलीफ, एक्जिमा एवं स्किन से संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो रही है इसकी शिकायत विधायक विकास उपाध्याय ने प्रशासन से कई बार की पर प्रशासन के द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया । विकास उपाध्याय ने बताया कि जनता की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा अगर प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर इस आग को नहीं बुझाया और जनता के हित में कार्य नहीं किया तो मैं स्वयं प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठूंगा हमने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।