मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे सिंहदेव का इस्‍तीफा पत्र नहीं मिला

Uncategorized

रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से त्यागपत्र देने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मुझे टीएस सिंहदेव का इस्‍तीफा पत्र नहीं मिला है, जब मैं इसे प्राप्त करूंगा, तो इस पर आपस में बैठकर चर्चा करेंगे। उन्‍हाेंने कहा, इसकी जानकारी मुझे मीडिया से मिली। आपस में पूरा तालमेल है और जो भी मुद्दा है, उस पर एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे। मुख्‍यमंत्री भूपेश जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
मीडिया के सवाल पर उन्‍हाेंने कहा, सिंहदेव के इस्‍तीफे पर चर्चा करूंगा। कल उन्‍हें फोन लगाया था, लेकिन बात नहीं हो पाई। वहीं सीएम और छत्‍तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों के बीच तालमेल को लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के आरोपों पर भूपेश बघेल ने कहा, आपस में पूरा तालमेल है और इस पर एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस आलाकमान दी जानकारी
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उन्होंने टीएस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत की है। सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल को दी गई है। अब केंद्रीय संगठन और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर चर्चा के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *