कांग्रेस विधायक दल की बैठक से सिंहदेव का किनारा

Uncategorized

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. उसके बाद सिंहदेव ने कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अभी सरगुजा में है। वह अंबिकापुर से रात को ट्रेन से रायपुर आएंगे। कल सुबह रायपुर पहुंचेंगे, उसके वाद वह सोमवार सुबह रायपुर पहुंचकर सीधे सिविल लाइन स्थित अपने आवास जाएंगे। यहां से वह विधानसभा जाकर राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के बाद टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पुनिया की सिंहदेव से हुई बात
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सिंहदेव से फोन पर चर्चा हुई है। सिंहदेव ने पत्र के बिंदुओं पर से चर्चा की है। पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ के राजनैतिक हालात और परिस्थितियों की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *