रायपुर। शहर में नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 26 के अंतर्गत केनाल रोड गुढ़ियारी स्थित नाले के चेंबर की सफाई कराई। सफाई के बाद नाले के पानी का निकास सुगम बनाया गया।
वहीं, जोन क्रमांक 6 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 के भाठागांव क्षेत्र में केसरी बगीचा रोड नाला और साबुन डबरी नाला की अभियान चलाकर सफाई कराई। इससे नालों की निकासी व्यवस्था बेहतर हुई।

नगर निगम के अनुसार, दोनों जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जोन कार्यालयों में प्राप्त जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका स्थानीय स्तर पर निराकरण किया। निगम का उद्देश्य नियमित सफाई के माध्यम से जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।