मितानिन दिवस पर जगन्नाथ मंदिर परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा की मितानिनों का सम्मान, विधायक बोले- स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं मितानिन बहनें

Uncategorized

रायपुर। मितानिन बहनों का समर्पण, सेवाभाव और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी प्रेरणादायक है। वे स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह बात रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कही।23 नवंबर को जगन्नाथ मंदिर परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की मितानिन बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी मितानिन बहनों का सम्मान किया और उनके सेवा एवं समर्पण के लिए आभार जताया।कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की भूमिका बेहद अहम है। वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई हैं।

1 उनका योगदान केवल एक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का उदाहरण है।मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मितानिन बहनों के सहयोग और सहभागिता से सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।अंत में विधायक ने सभी मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी सेवाभाव से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *