रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकर्ता कार्यशाला में संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाने को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसने सबका ध्यान खींचा।

प्रदीप गौर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जय श्रीराम का उद्घोष इतनी बुलंद आवाज में किया जाए कि आतंकवादी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए। अपने संबोधन में उन्होंने इस टिप्पणी को रामायण के एक प्रसंग से जोड़ते हुए हनुमान जी के लंका पहुंचने का उल्लेख किया।
उन्होंने दावा किया कि लंका में हनुमान जी के जय श्रीराम के उद्घोष से राक्षसनियों के गर्भ में पल रहे बच्चों का गर्भपात हो गया था। इसी प्रसंग का हवाला देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पूरी ताकत के साथ नारे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं से जय श्रीराम के नारे भी लगवाए।
उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।