खोए हुए मोबाइल को ढूंढ कर किया सुपुर्द : गोलबाजार पुलिस

Uncategorized

रायपुर : राजधानी रायपुर के थाना गोलबाजार पुलिस ने आज अमित पांडे के खोए हुए मोबाइल को ढूंढ कर उनको सुपुर्द किया ।जनवरी 22 को अमित पांडे ने अपना मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट गोल बाजार थाना में दर्ज किया था, जिसके बाद गोलबाजार पुलिस ने इस मामले को लेकर खोजबीन जारी की।

गोल बाजार थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि अमित शाह ने पूर्व में मोबाइल गुम होने की थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई था और उसके बाद पुलिस लगातार इस नंबर को ट्रेस करता रहा और एक दिन इस नंबर पर मैसेज आया जगदलपुर के कुशल शाह से मोबाइल बरामद की गई और मोबाइल मिल जाने पर अमित पांडे को उसे उसका मोबाइल वापस किया गया। अमित पांडे ने कुशल शाह को मोबाइल वापस करने पर दिल से धन्यवाद भी किया।

हम बता दें कि गोल बाजार पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है क्योंकि मोबाइल का खो जाना और उसे खोज कर मोबाइल मालिक तक  पहुंचाना छोटा काम होते हुए भी एक बड़ा काम है। आज के समय पर मोबाइल सभी के दिल का धड़कन बन चुकी है और खोया हुआ मोबाइल पाकर इंसान को बहुत खुशी मिलती है उसी खुशी देने का काम गोल बाजार पुलिस ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *