एक ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार : सुकमा पुलिस

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : सुकमा पुलिस बल की ओर से चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने एक ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली महिला का नाम मड़कामी लक्ष्मी है। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा, 10 नग जिंदा राऊंड, लेदर मैगजीन पोच, नक्सली साहित्य, कॉपी व अन्य सामान बरामद किया है। बताया जाता है कि मड़कामी लक्ष्मी के ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *