शासन किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करे – अशोक बजाज

Chhattisgarh

अभनपुर / जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने आरोप लगाया कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शन के नाम पर ग्राम पलौद (अभनपुर) के 108 किसानों को सुप्रिया TNRH 174 बीज प्रदान किया गया, विभाग ने 140-150 दिनों में पकने वाली धान बताकर किसानों बीज आबंटित किया।

किसानों ने विभाग के झाँसें में आकार लगभग 100 एकड़ में इस धान का रोपा लगा दिया लेकिन यह धान मात्र 90 दिनों में पक कर तैयार हो गया. उन्होने कहा कि परंपरागत रूप से माई धान बोये जाने वाले खेतों में हरहूना धान बोने से अब काटने की समस्या उत्पन्न हो गई है, खेतों में पानी भरा है अतः कटाई हो नहीं सकती, खेतों तक टैक्टर, बैलगाड़ी और हार्वेस्टर ले जाने की गुंजाइश ही नही है. फसल भी अपेक्षाकृत कमजोर है।  बजाज ने सरकार इसे सज्ञान में लेकर किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करे तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे। सरकार इस बात की भी चिंता करे कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो। प्रभावित किसान अब आवेदन लेकर न्याय की गुहार लगा रहें है।

आज किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सरपंच बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज को अपनी समस्या से अवगत कराया तथा क्षतिपूर्ति राशि के लिए उचित पहल करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में बिहारीलाल साहू के अलावा राजेश साहू, नरेंद्र साहू एवं संतुलाल साहू  शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों की शिकायत पर 8 सितंबर को फसल का निरीक्षण कर शिकायत को प्रमाणित पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *