रायपुर : धरना प्रदर्शन की अनुमति के अनिवार्यता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज जेल भरो आंदोलन किया। मुख्यमंत्री निवास का चौतरफा घेराव करने के लिए रवाना हुए । इन आंदोलनकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा अलग अलग जगहों पर बनाए गए बेरीगेट्स के पास रोक दिया गया। इस आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता पार्षद गण सभी लोगों ने भाग लिया। करीबन 2 हजार कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान कहा कांग्रेस निकम्मा है, और उन्होंने आपत्ति जनक शब्दों का चयन किया।
इस प्रदर्शन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा के लिए बेरीकैट्स लगाए गए हैं और सुरक्षा में डेढ़ हजार पुलिस कर्मचारी व राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन ने चार जगह पर अस्थाई जेल बनाया है जहां पर भाजपा नेताओं को आंदोलन के दौरान पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच छुमाझटकी हुई भाजपा नेताओं द्वारा बेरीकेस्ट्स तोड़ दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रदर्शन के दौरान पुलिस गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में रखा गया।
आंदोलन के बड़े नेताओं को अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी दी गई है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राजनांदगांव नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल को बिलासपुर और विष्णु देव साय को जसपुर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और विजय बघेल दुर्ग और धमतरी में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कवर्धा में सांसद संतोष पांडे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और बस्तर में पूर्व मंत्री केदार कश्यप अलग-अलग जगहों में आज धरना प्रदर्शन जेल भरो आंदोलन कर रही है।
वही मई के तपती गर्मी में भारतीय जनता पार्टी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। इसी के साथ ही प्रदेश में इस मामले को लेकर सियासत चरम पर है।