दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Uncategorized

रायपुर : दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। उन्होंने एयर पोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा दिल्ली में आज सीडब्ल्यूसी की बैठक  थी उसमें शामिल होने गया था । जोधपुर में होने वाले चिंतन शिविर पर अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

नक्सलियों से चर्चा पर सीएम भूपेश बघेल ने  कहा की नक्सली भारत के संविधान विश्वास व्यक्त कर दे हम किसी भी मंच पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

विधनसभा दौरे पर सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है इसलिए जनता लगातार तारीफ कर रही है जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी लगातार बढ़िया काम कर रहे हैं।भेंट मुलाकात अभियान पर कहा कि जो शासकीय योजनाएं हैं उस की जमीनी हकीकत जानने के लिए हम निकले हुए हैं।

बहुत अच्छा रिस्पांस हमें मिल रहा है। किसान बहुत खुश हैं छात्र-छात्राएं महिलाएं जो गरीब लोगों को सुविधाएं मिल रही है। उसकी जानकारी भी हम लोग ले रहे हैं और जहां कमी है तो उसको पूरा करने के लिए निर्देश भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *