थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत होटल मेजबान पास पकड़ा गया दोनों गांजा तस्कर

Uncategorized

रायपुर : दिनांक 09.05.2022 को ए.सी.सी.यू. अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत होटल मेजबान के सामने दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर थाना प्रभारी गोलबाजार टीम ने आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु प्लानिंग की।जिस पर ए.सी.सी.यू. की नारकोटिक्स सेल व थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों से बातचीत करने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम पवन सूर्यवंशी एवं पूरन सोनी निवासी रायबरेली (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 47 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर किया जाकर आरोपियांे के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 98/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर उत्तर प्रदेश ले जाना बताया गया है।

गिरफ्तार :
01. पवन सूर्यवंशी पिता प्रदीप सिंह सूर्यवंशी उम्र 27 साल निवासी ए-71 न्यू सीलमपुर गढ़ी मेड़ उत्तर पूर्वी दिल्ली हाल पता – ग्राम बछरावा थाना रायबरेली (उ.प्र.)।

02. पूरन सोनी पिता रति राम सोनी उम्र 24 साल निवासी ग्राम सहजातपुर थाना रायबरेली (उ.प्र.)।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. संतोष सिंह, मोह0 जमील, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आशीष त्रिवेदी, आर. तुकेश निषाद, संदीप सिंह, संतोष सिन्हा, प्रदीप साहू, महिपाल सिंह तथा थाना गोलबाजार से सउनि. गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *