एक बार फिर प्रभु राम के नाम पर सियासत शुरू हुई..कांग्रेस प्रभु श्री राम के नाम पर कर रही राजनीति : बृजमोहन

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रभु राम के नाम पर सियासत शुरू हुई। सरकार ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ में सभी नगर निकायों में कृष्णाकुंज बनेगी जिसके बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।पूर्व मंत्री वा भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार पर प्रभु श्री राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है बृजमोहन ने कहा है कि प्रभु राम पूरे देश के हैं ,प्रभु राम पूरे हिंदुस्तान के प्रभु है, परंतु मुझे लगता है कि कांग्रेस के लोग और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रभु राम को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रभु राम जो है, मर्यादा के प्रतीक हैं।आदर्श के प्रतीक हैं और अब तो प्रभु राम की शरण में कांग्रेस को आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।प्रभु राम का स्वरूप चंदखुरी में बनाया है जरा मुख्यमंत्री उसे जाकर देखें कि प्रभु राम के स्वरूप को बिगाड़ने का काम कौन कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी को प्रभु राम की इस देश की जन जन में कण-कण में मन मन में बसे है। राम के स्वरूप में और जनता के मनोभाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रभु राम को आदर्श मानती है। परंतु कांग्रेश तो प्रभु राम को अपने राजनीति के लिए उपयोग करना प्रारंभ किया है जो प्रभु राम के अस्तित्व को नाकारते थे जो लोग को जन्म स्थल को नकारते थे आज उनको प्रभु राम के रास्ते में चलने के लिए कृष्णा के कुंज में कृष्णा के रास्ते में चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *