आईपीएल खुलासा…बड़े आईपीएल सट्टे का रायपुर पुलिस ने किया खुलासा

Chhattisgarh

रायपुर – IPL मैच शुरू होते ही फिर एक बार सट्टेबाजों पर कार्यवाही भी शुरू हो गई है, गुरुवार की शाम हो चेन्नई और लखनऊ के बीच हो रहे मैच के दौरान क्रिकेट सट्टे का संचालन करते 1 दर्जन से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर के आजाद चौक थाना पुलिस ने रामसागर पारा स्थित एक मकान मे दबिश दी यहाँ 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, वहीं तेलीबांधा पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा है। रायपुर क्राइम एएसपी. अभिषेक माहेश्वरी और पश्चिम एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की शहर के रईसों से इनके तार जुड़े हुए हैं, सभी तथ्यों मे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया की दोनों मामले मे 69 मोबाइल, 7 लैपटॉप, 6 एलईडी टीवी, 4 कीबोर्ड एक प्रिंटर, दो केलकुलेटर, सट्टा खिलाने वाली लाइन मशीन, 45 हजार रूपए कैश और करोड़ों की सट्टा पट्टी बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *