चित्रा पटेल : रायपुर : कोयले की संकट को लेकर सीएम भूपेश बघेल चिंतित हैं, उन्होंने भारत सरकार को इसके लिए पत्र लिखा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा भारत सरकार को मैंने पत्र लिखा है कोयले मिलना चाहिए जो छत्तीसगढ़ में उद्योग है उसे पर्याप्त कोयला मिले इसके लिए मैंने पत्र लिखा है और भारत सरकार कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रही है ,पिछले समय भी कोयले की संकट थी और इस समय भी कोयले की संकट आने वाला है लेकिन इस दिशा में भारत सरकार ने कुछ नहीं किया , विदेशों से कोयला आने की संभावना वैसे भी कम है,यूक्रेन व रूस में युद्ध के चलते, और भारत सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है..