रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे दौरा ..जिसको लेकर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा …भूपेश बघेल सबसे पहले उनको आत्ममंथन करना चाहिए कि जो हमने संकल्प पत्र, घोषणापत्र गंगाजल लेकर वादा किया है जनता से, उस पर सरकार आज तक कितना सरकार काम कर पाई है । आज विधायकों के क्षेत्र में दौरा करने की बात कर रहे हैं सीएम । कांग्रेस के विधायक स्वयं प्रताड़ित है बहुत सारे विधायकों ने सड़क पर आकर धरना और बातचीत किया कि पुलिस वाला नहीं सुनता है उनकी,कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनते है , अधिकारी नहीं सुनते है उनके विधायकों की बात। बघेल दौरा जाने से पहले सुधार करें। मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया हैं, हर क्षेत्र में जाना उनका काम है, लेकिन केवल कांग्रेस का क्षेत्रों में क्यों पूरा 90 विधानसभा में जाए और करिए समीक्षा । आप मुख्यमंत्री हैं विधानसभा में जाकर देखिए और समीक्षा करिए कि पंचायत कंगाल क्यों हुई है ,नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम ये कंगाल क्यों हो रहे हैं यहां पर एक रुपया नहीं है टोटी लगाने को पैसा नहीं है तो आप की सरकार क्या कर रही है ,यह आपको देखने को मिलेगा । गांव , शहरों के विकास के काम ठप है । सांसद सुनील सोनी ने चुटकी लेते कहा आप जा रहे हो बहुत अच्छी बात है खूब दौरा करिए और देखिए कि इन 3 सालों में आप कहां खड़े हुए हैं आपका चेहरा अपने आप दिख जाएगा स्वागत है।