कारी तालाब के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार, 8.16 ग्राम हेरोइन जब्त

Uncategorized

रायपुर। राजधानी में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आजाद चौक पुलिस ने कारी तालाब के पास चिट्टा (हेरोइन) बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा, 1,800 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 1,63,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कारी तालाब के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिंसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. मानसी साकोरे के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 8.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अमित देवांगन उर्फ वासु (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ब्राह्मणपारा, आजाद चौक का निवासी है और वर्तमान में कुशालपुर, पुरानी बस्ती क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 1,800 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल एक्टिवा भी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.13 लाख रुपये बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 302/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं।2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *