रायपुर : राजधानी में फिर एक चाकूबाजी का मामला सामने आया। रायपुर के कबीरनगर थाना क्षेत्र स्थित अटल निवास (आवास) में रहने वाले अश्वनी गुर्राम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, उसी दौरान बाल्मीकि नगर में रहने वाले आबिद खान जो आरोपी है अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचकर जबरदस्ती क्रिकेट खेलने के लिए बैट को खींचने लगा। प्रार्थी द्वारा मना किया गया दोनों के बीच झूमाझपटी हुई ,तब आरोपी ने अपने अन्य पांच साथियों को बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। बचाव दौरान प्रार्थी के हाथ में चाकू लगा है प्रार्थी का नाम अश्वनी गुर्राम है।
सूत्रों के मुताबिक मौके पर मौहला की महिलाओं ने हल्ला मचाया तो आरोपी ने अपना बाइक छोड़कर भाग गया अभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की बाइक नंबर सीजी 04 dn 2859 को छोड़कर भागा।