रायपुर : कार्यकारिणी बैठक, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा एवम राज्यसभा सांसद फूलोनेताम के निर्देशानुसार इस माह की 25 मार्च को दोपहर बारह बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक निर्धारित की गई है।
उपरोक्त बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा शिरकत करेंगी ।
साथ में डिजिटल सदस्य प्रभारी विशाल मिडा, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत एवम शकुन डहरिया भी उपस्थित रहेंगे।
उपरोक्त बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी समस्त जिला अध्यक्ष समस्त ब्लॉक अध्यक्ष अपनी पूर्ण कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहेंगे।
साथ में जिन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान में कितने सदस्य बनाया है अपनी रिपोर्ट रखी जाएगी।