पुलिस ने लौटाई 18 परिवारों की खुशियां, 3 लाख रुपये के गुम मोबाइल बरामद :

Uncategorized

राजनांदगांव : 31 मई। बसंतपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की पतासाजी अभियान के तहत सराहनीय सफलता हासिल करते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य के 18 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की सहायता से विभिन्न कंपनियों के 18 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।

रविवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने बताया कि फोन में परिवार की महत्वपूर्ण यादें, जरूरी दस्तावेज, संपर्क नंबर और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित थी। मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन पुलिस की तकनीकी दक्षता और तत्परता से उन्हें अपना मोबाइल दोबारा मिल सका।बसंतपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कोई गुम मोबाइल फोन मिले तो उसका उपयोग न करें और उसे निकटतम पुलिस थाने में जमा कराएं, ताकि उसे उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया जा सके।पुलिस के अनुसार गुम मोबाइलों की तलाश और बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना बसंतपुर की टीम और सीसीटीएनएस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *