डायल 112 वाहन में कराया प्रसव मां और नवजात दोनों स्‍वस्‍थ्‍य

Uncategorized

बिलासपुर : डायल 112 में फिर गूंजी किलकारी! अस्‍पताल लाते समय रास्ते में हुआ प्रसव।दिनांक 16-03-2022 को ग्राम जोगीपुर थाना चकरभाठा क्षेत्रांतर्गत में रहने वाली महिला रजनी लहरें पति ललित लहरें उम्र 24 वर्ष को प्रसव पीडा अधिक होने पर परिजनों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी । मौके पर पहुंची चकरभाठा डायल 112 की टीम ने महिला को परिजन सहित वाहन में बैठा कर अस्‍पताल के लिए रवाना हुए । लेकिन रेहंगी रेलवे फाटक के पास प्रसव पीडा अधिक होने के कारण परिजनों की सहायता से डायल 112 वाहन में ही प्रसव कराया गया । महिला द्वारा डायल 112 वाहन में एक स्‍वस्‍थ्‍य बच्‍चे को जन्‍म दिया जिसे बाद में उपचार हेतु उन्‍हे बिल्‍हा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया ।

डायल 112 में कार्यरत कर्मचारी – 1. आर- 1505 संजय विश्‍वास (चकरभाठा ईगल 1) 2. चालक दुर्गेश साहू (चकरभाठा ईगल 1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *