खैरागढ़ उपचुनाव प्रत्याशी चयन करने कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कल

Uncategorized

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव हेतु कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को शाम 7 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी चयन से लेकर अन्य तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस यहां पर चुनाव जीतने की रणनीति भी तैयार कर रही है। वहां पर प्रचार को लेकर स्थानीय नेताओं और प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में टीम तैयार की जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस ने खैरागढ़ उप चनुाव को देखते हुए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है। समिति में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद प्रत्याशी भोलाराम साहू, जिला प्रभारी पदाधिकारी अरूण सिसोदिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक अरूण ताम्रकार, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, प्रदेश एनएसयुआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय को शामिल किया गया है।
पुनिया 15 मार्च को आएंगे
छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया मंगलवार को शाम 4.25 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में खैरागढ़ उपचुनाव के संबंध में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को सुबह 9.15 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *