छत्तीसगढ़ : गंगालूर थाना क्षेत्र के बुरजी के जंगलों की मामला । नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई है, इस आईईडी को नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगया था, जिसकी चपेट में गाय आ गई ।नक्सलियों ने गश्त सर्चिंग पर निकलने वाले जवानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से गंगालूर थाना क्षेत्र के बुरजी के जंगलों में आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसकी चपेट में एक गाय आ गई और आईईडी फट पड़ा , इस विष्फोट में घटना स्थान पर ही गाय की मौत हो गई । अक्सर नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगलो में जगह जगह आईईडी प्लांट कर रखते हैं, इन आईईडी की चपेट में कई बार ग्रामीण और पालतू मवेशी आ कर अपनी जान गंवा चुके है ।