बीजेपी ने त्रुटियों के साथ ही घोषणा पत्र किया जारी

Chhattisgarh

रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी ने बिरगांव नगर निगम चुनाव के लिए आज 18 बिंदु में घोषणा पत्र जारी की है,जिसमे त्रुटि ही त्रुटि सामने आई हैं। बिंदु नंबर (08) में लिखा है कि सभी वार्डों में राश दुकान एवं आंगनबाड़ी का निर्माण किया जाएगा और बिंदु नंबर (16) में लिखा है कि निगम क्षेत्र को सही आकार देने के लिए सभी बिजली खम्बों का वचवस्थापन एवं सभी चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

  ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसा कि आनन फानन में प्रिंट आउट निकाल दिया हो और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे चेक भी नहीं की हो और त्रुटियों के साथ ही घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

दरअसल राश की जगह में राशन दुकान होना था जो की टाइपिंग त्रुटि है,लेकिन इस त्रुटि को भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं पकड़ पाए जिसकी वजह से यह डिस्प्ले हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *