कानून और व्यवस्था पर कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

Chhattisgarh

रायपुर 09 नवंबर 2021/ जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कलेक्टर सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर ने इस अवसर पर छठ पूजा के संबंध में घाटों की सफाई एवं आवश्यक व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने इसी तरह आगामी पर्व, नगर कीर्तन, अनेक आयोजनों कार्यक्रमांे पर भी अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने अवैध शराब एवं हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा। उन्होंने सुरक्षा तंत्र प्रभावी बनाने, आबकारी ,पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने कहा।

उन्होंने अधिकारियों से एक- दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने कहा। उन्होंने कहा कि पर्व आदि के समय आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा कानून और व्यवस्था भी अच्छी बनी रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा आम नागरिकों का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास बनी रहे इस बात का विशेष ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  एनआर साहू ,अपर कलेक्टर सर्व  पंचभाई, बीसी साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  तारकेश्वर पटेल, सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी ( राजस्व) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *