मुख्यमंत्री बदलने की सुगबुगाहट तेज, दिल्ली में डटे कांग्रेसी विधायकों से सीएम बघेल करेंगे मुलाकात

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना हुए इसके पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से डटे विधायकों से भी वे दिल्ली में मुलाकात करेंगे ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब यह विधायक निजी काम से दिल्ली गए हैं तो सीएम बघेल उनसे कब और कहां मुलाकात करेंगे और इस मुलाकात का मकसद क्या होगा ।

भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने के पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे विधायक अपने हैं उनसे मुलाकात करूंगा मैं विपक्ष के विधायकों से भी मिलता हूं विधायकों से मिलने में कोई रोक-टोक है क्या, और जो विधायक गए हैं वह लौटेंगे कितने दिन दिल्ली रुकेंगे ।

सीएम के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहा है जहां एक और सीएम की कुर्सी बदलने को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है वहीं अब दिल्ली में कांग्रेसी विधायकों से सीएम बघेल की मुलाकात कई सवालों को जन्म दे रही है आखिर ऐसा क्या हुआ कि बार-बार विधायक दिल्ली जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *