डॉ रमन सिंह का बयान.. मुख्यमंत्री बघेल ने विधायकों को भेजा है दिल्ली

Chhattisgarh

रायपुर : दिल्ली में डटे छ ग के विधायको से सीएम भूपेश बघेल करेंगे मुलाकात पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सरकार पर कसा तंज कहा सीएम बघेल ने विधायकों को खुद भेजा है दिल्ली वरना विधायक खुद चार्टर्ड प्लेन से कोई जाएगा आएगा क्या !

सीएम बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस विधायकों से मिलने की कही है बात

दरअसल मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाना था लेकिन उत्तर प्रदेश शासन ने लखनऊ एयरपोर्ट में उतरने की अनुमति नहीं दी जिस पर लखनऊ जाना कैंसल हो गया,लेकिन विशेष विमान छत्तीसगढ़ आ चुका था। सीएम लखनऊ नही बल्कि दिल्ली जाना तय किए।एयर पोर्ट में पत्रकारों ने सीएम से पूछा कि आप दिल्ली जा रहे हैं क्या आप दिल्ली में डटे विधायकों से मुलाकात करेंगे क्या !सीएम भूपेश बघेल ने जवाब में कहा मैं विधायक दल के नेता हूं, विधायक मेरे अपने हैं, मै तो विपक्ष के विधायकों से भी मुलाकात करता हूं,अपने विधायकों से मिलूंगा।

सूत्रों के मुताबिक सीएम बदलने को लेकर दिल्ली पहुंचे करीबन 30 विधायक पहुंचे हुए हैं और वहां पर आलाकमान से मिलने की रणनीति बना रहे थे आलाकमान से मुलाकात नहीं होने पर कल बीते रविवार को बैठक किए थे । विधायक दलों ने निर्णय लिया गया था कि वे  आज सोमवार को देर रात तक रायपुर वापसी करेंगे। विधायक कह रहे हैं कि वे दिल्ली घूमने गए हैं,कोई बोलते की अपने बेटे से मिलने गए हैं और सीएम कहते हैं कि विधायक घूमने गए हैं दिल्ली और उनके जाना को राजनीति रूप ना देखें , पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम कहते हैं कि विधायक अपने आलाकमान से मिलने की चाहत से गए हैं उसमे बुराई क्या है, दिल्ली जाने में किसी के लिए कोई बंदिश नहीं है, लेकिन विपक्ष ने है कि सीएम ने ही विधायकों को दिल्ली भेजा है,यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने साफ तौर पर कहा है।

सूत्र बताते हैं कि ढाई ढाई साल के फार्मूले पर विधायक गड़ दिल्ली हाई कमान से मुलाकात करने गए हैं, लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *