रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़

Chhattisgarh

जम्मू कश्मीर : कुलगाम जिले में रविवार 24 फरवरी  को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पुलिस उपाधीक्षक अमन ठाकुर शहीद हो गए। । सूत्रों ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौपुलिसजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तुरिगाम इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सेना के जवाबी कार्रवाई करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। और बताया कि अभी तक दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मेजर रैंक के एक अधिकारी, एक जवान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *