छत्तीसगढ़ : रायपुर 24 फरवरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह विधानसभा के सत्र में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे रायपुर के विमान तल से लखनऊ के लिये रवाना होंगे।वे यहां से मुंजापुर-मसौली पहुँच कर कबीर आश्रम में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां से लखनऊ जाएंगे तथा शाम 7.30 बजे रायपुर आएंगे। वे इसके उपरांत भक्त चरण दास के यहॉ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।