रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को लेकर पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा राजधानी में विकास के कार्य अवरुद्ध ,थप है।
नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को लेकर बृजमोहन ने उठाया सवाल कहा रायपुर में एक भी दुकान से गोबर नहीं खरीदा जा रहा है, एक भी गोठान प्रारंभ नहीं की गई है। रायपुर के सड़कों पर चारों तरफ देख सकते हैं रायपुर में खाली गोबर के नाम पर लूट मार कर रही है यह सरकार। रायपुर शहर लूटमार का केंद्र बना हुआ है जहां पर बैठे हुए लोग नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की बात करते हैं ।बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप है की रायपुर शहर में कहीं भी गोबर खरीदी नहीं हो रही है।
केंद्र सरकार की योजना हर व्यक्ति को 5 किलो गेहूं दीपावली तक दिया जाएगा मुक्त
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री ने प्रति व्यक्ति को दीपावली तक 5 किलो गेहूं देने की योजना लाई है और वह योजना छत्तीसगढ़ में अभी तक लागू नहीं हुई है भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के जनता को इस योजना से वंचित कर दिया है।केंद्र सरकार ने मुफ्त में हर व्यक्ति को 5 किलो गेहूं दे रही है तो छत्तीसगढ़ के जनता के साथ प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है, बीजेपी ने प्रदेश सरकार से पूछा है की क्यों नहीं दे रहा है क्यों वंचित रखा है जनता को इस योजना से !
खाद्य मंत्री के सरगुजा कुटीर में चल रही बैठक को लेकर पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा बस यह लोग बैठक करते हैं और पैसा कमाने का स्कीम तैयार करते हैं।