धरसीवां विकासखंड के पथरी गांव में किया गया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

Uncategorized

रायपुर : कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर राजस्व अभिलेखो के शुद्धता, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) अंतर्गत आर्थिक अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि का क्रियान्वयन हेतु शत्-प्रतिशत ़एवं त्रुटिरहित गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज ग्राम-पथरी, विकासखंड-धरसीवा में उप संचालक कृषि  आर. के. कश्यप, अनुविभागीय कृषि अधिकारी  दीपक कुमार नायक, नायब तहसीलदार  चन्द्रवंशी जी, आर.आई., पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के उपस्थिति में गिरदावरी कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *