भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

Chhattisgarh

रायपुरः आज भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सयोंजक राजेश अवस्थी , सहसयोंजक शरद श्रीवास्तव व अनुपम पॉल के नेतृत्व में संम्पन हुई l इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय , प्रदेश संघटन मंत्री  पवन साय  ने प्रदेश से आए सभी पधाधिकारियो को उद्बोधन देकर उन्हें उनके कार्यों से अवगत कराया। संघटन को किस तरह मज़बूती दी जा सके उसपर चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी ने प्रदेश ने बताया कि किस प्रकार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ हर वर्ग को सही मायने में भाजपा से जोड़ता है। प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न कला से जुड़े लोग भी भाजपा की नीतियो से लाभान्वित हो पाये हैं। फिर प्रदेश संघटन मंत्री पवन साय जी ने कहा “की राजनीति में हर तबके को आगे आना चाहिये ताकि कोई दूसरा अयोग्य व्यक्ति आगे ना आ जाये”। उन्होंने साथ ही छत्तीसगढ़ की दारोहर की महत्ता को जन जन तक पहुँचाया का सके ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिये और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कला के पुरोधा जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कला को विश्व में प्रसिद्ध किया उनके जयंती के उपलक्ष में भी कार्यक्रम कर जन मानस तक उनके सफ़र की कहानी पहुँचायी जानी चाहिये। साय जी ने कहा की संस्कृति जीवन का मुल आधार है और लोगों को इसी बात की जानकारी प्रकोष्ठ के मूल उदेश्यो में से एक है।भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इस बैठक में सभी ज़िलों की टीम का गठन करने के निर्देश भी दिये गये। आगामी प्रदेश संयोजक के प्रदेश दौरे की रूप रेखा भी तैयार की गयी। इस बैठक में एक प्रदेश स्थर के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाये उस पर चर्चा की गयी और आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तैयार की गयी। इस बैठक में प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी शरद अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी तरल सोलंकी, सोशल मिडिया प्रभारी रोहित भरद्वाज , सह प्रभारी, रवि जग्गी , प्रदेश मीडिया प्रभारी सिद्धांत शर्मा जी, डॉ. धर्मेंद्र दास  की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *