इंदौर : पिछले एक माह में 17 बार पेट्रोल की कीमतें में लगातार वृद्धि के बाद इंदौर में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत एक माह में 17 बार पेट्रोल की कीमत 100 . 33 रू.पहुँच गयी l वहीं प्रदेश के 3 शहरों में पेट्रोल की कीमतें 111 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं। सर्वाधिक कीमत रीवा में 111.19 रुपए रही। जानकारी के अनुसार एक महीने में पेट्रोल के दाम में 5 रुपए से ज्यादा का उछाल आया है। प्रदेश में पेट्रोल के सबसे ज्यादा असर यूपी की सीमा पर लगे जिलों में हो रहा है। झांसी में जहां पेट्रोल की कीमत 97 रुपए प्रति लीटर है तो सीमा पर लगे टीकमगढ़ में कीमत 109 रुपए है। इस तरह कीमतों का यह अंतर 12 रुपए होता है, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। इंदौर में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 108.33रु., राजधानी भोपाल में 108.94 रु., ग्वालियर में 108.80 रु. और जबलपुर में108.94 रु. प्रति लीटर रही।