रायपुर : बड़ी खबर… प्रवीण सोमानी अपहरण कांड से जुड़ी बड़ी खबर…रायपुर पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक अभियान चलाकर प्रवीण सोमानी को सकुशल बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर स्वयं उन्हें लेकर रायपुर लौट आए है, पुलिस टीम अलग से रायपुर आ रही है। आज देर रात पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस ली जावेगी।
सूत्रों से बड़ी खबर पता चली है कि… प्रवीण सोमानी अपहरण कांड से जुड़ी बड़ी खबर… बिहार के कुख्यात चंदन सोनार गैंग ने दिया था घटना को अंजाम… चंदन सोनार के शागिर्द पप्पू चौधरी की अगुवाई में हुआ था अपहरण… पटना STF की मदद से रायपुर पुलिस ने छुड़ाया प्रवीण सोमानी को… अपहरणकर्ताओं ने 25 करोड़ रूपए की मांगी थी फिरौती… पुलिस की कुल 70 टीम ने मिलकर अपह्त व्यपारी को छुड़ाया…