रायपुर : गलवान घाटी के शहीदों को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने दी श्रृद्धाजंलि।
भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर शहर जिला ईकाई ने
गलवान घाटी में शहीद हुये भारतीय जवानों को श्रृद्धाजंलि दी । शंकर नगर
केनाल रोड में भारत माता की प्रतिमा के सामने भारतीय जनता पार्टी के
कार्यकत्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर गलवान शहीदों को नमन किया ।
इस अवसर में भारतीय जनता के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने गलवान घाटी की घटना पर प्रकाश डाला । उन्होनें कहा भारतीय सेना नरेन्द्र मोदी जी व
राजनाथ सिंह के नेतृत्व में किसी भी चुनौती से लड़ने में सक्षम हैं । जिस
चीन से सारी दुनिया डरती है उसे भारतीय सेना ने पीछे खदेड़ा ।
इस अवसर पर भारतीय जनता के राजीव अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, किशोर महानंद, संजू नारायण ठाकुर, पारेश्वर बाघ, राजेश गुप्ता, दीपक
भारद्वाज पिल्ले, विकास अग्रवाल, टी.टी. बेहरा, अरूण श्रीवास्तव, चक्रो
जगत, संजय कश्यप, हरीश ठाकुर, अनूप खेलकर, अर्चना शुक्ला, रोहित साहू ,सुधीर चौबे, मधुसुदन शर्मा, अमर प्रताप, राधेश्याम बाघ, भरत बया, सोनू सलूजा, आशीष तांड़ी, अशोक मानिकपुरी, देवराज महानंद, मीना सेन, दीपाली चौधरी आदि उपस्थित थे ।