May 18, 2024
  • 10:27 am रायगढ़ विधानसभा के अंतर्गत केराझर खरसियां रायगढ़ रोड किनारे शासकीय अस्पताल कई सालों से खंडहर
  • 11:17 pm फर्जी क्यूआर कोड स्केन करके फर्जी पेज दिखाकर करीब 35 हजार 300 रु. की ठगी किया
  • 10:57 pm रायबरेली में सोनिया गांधी और अखिलेश यादव में गुफ्तगू
  • 9:23 pm रिश्वत मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार नगर एवं ग्राम निवेश के सहायक संचालक (सर्वे) और सहायक मानचित्रकार निलंबित
  • 9:16 pm ऑनलाईन आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से अशासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी एवं आबंटन 20 मई से

पांडुका : भूपेश सरकार द्वारा लगातार प्रचारित किया जा रहा है कि गोबर से खाद बनाने वाली समूह की महिलाएं मालामाल हो रहीं है। इसकी वास्तविकता का पता लगाने आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशप्रभारी संदीप शर्मा सहित स्थानीय पदाधिकारी पांडुका के गौठान पहुँचे जहाँ पांडुका, अतरमरा, कुटेना, गड़ाघाट की समूह की महिलाएं एकत्रित थी जिन्होंने अपनी आप बीती किसान नेताओं को बताई।
किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा को पांडुका सीता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष राधा वर्मा ने बताया कि समूह की हम 15 सदस्यों ने विगत 9 माह में 160 क्विंटल खाद बनाया है जिसे 10 रु किलो में लेने की बात कही गयी है। इसके लिए हमने गौठान से 480 क्विंटल गोबर लिया है, जिसका 96 हजार गौठान समिति को देना है, 30 हजार का केंचुआ का भी देना है। 1 लाख 26 हजार खर्च काटने के बाद हमारे पास 34 हजार बचेगा। जिसे हम 15 सदस्य बाटेंगे तो 3000 रु भी प्रति सदस्य नही मिलेगा। और यह भी 9 माह तक कार्य करने के बाद। ऊपर से स्थिति यह है कि आज तक एक क्विंटल भी खाद सरकार ने नही उठाया है। रोजी हिसाब करने से प्रति सदस्य प्रति दिन 10 रु भी नही पड़ता। इसी प्रकार अतरमरा स्वसहायता समूह की अध्यक्ष हेमलता साहू ने बताया कि 13 सदस्यी समूह द्वारा पिछले 9 माह में 110 क्विंटल खाद बनाये हैं जिसमे से 20 क्विंटल खाद सरकार ने उठाया है और हमारे खाता में 7000 रु दिए हैं। उन्होंने कहा कि किस भाव से पैसा दिया जा रहा है वह भी पता नही चल रहा है। अभी तक हमने 20 हजार का केंचुआ भी खरीदा है। 330 क्विंटल गोबर का पैसा भी समिति को देना है। पिछले 10 माह से इस काम मे लगे हैं 20 हजार लगा चुके हैं 7 हजार मिला है कोई खाद उठा नही रहे हैं, खर्चा के लिए भी अब पैसा नही है। किसान नेता संदीप शर्मा को जानकारी देता हुए जय बजरंग स्वसहायता समूह कुटेना की अध्यक्ष गीता साहू ने बताया कि हम 11 सदस्यों ने पिछले 10 माह में 80 क्विंटल खाद बनाये हैं जिसमे एक क्विंटल भी उठाव नही हुआ है केंचुआ का पैसा भी अलग से हमने दिया है। रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। गड़ाघाट सीता समूह की अध्यक्ष कामिन साहू ने जानकारी देता हुए बताया कि 35 क्विंटल खाद बनाया है 5000 रु का केंचुआ भी स्वयं खरीदा है इस काम मे हम 10 सदस्य पिछले 10 माह से लगे हैं हमें आज तक फूटी कौड़ी भी नही मिला, न कोई खाद उठा रहा है न पैसा मिल रहा है, घर खर्चे के लाले पड़े हैं।
समूह की महिलाओं की बातों को सुनकर भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने उन्हें आस्वस्त किया कि उनकी बातों को जिला के आला अधिकारियों और सरकार तक पहुँचा कर न्याय दिलाया जाएगा।
हल्ला बोल दल में भाजपा नेत्री स्निग्धा शर्मा, दुलारी साहू, किसन कंडरा चंदन साहू, टीकम साहू, वीरेंद्र साहू, मुकेश सिंह, नागेंद्र साहू ,अश्वनी साहू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT