रायपुर: भाजपा “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक सुनील कुमार कुकरेजा ने ज़िला कार्यकारिणी और मंडल सयोंजको की घोषणा कि। ज़िला संयोजक सुनील कुमार कुकरेजा की टीम में क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। रायपुर के सभी मंडल और बूथ के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी की नियुक्ति ज़िला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरनी और अंजय शुक्ला की सहमति के साथ हुई।
सह संयोजक में सुमन यादव और सुधा अवस्थी की नियुक्ति की गयी।इनके साथ सिद्धांत शर्मा और आयुष्मान दीक्षित को ज़िला में प्रचार प्रसार व मीडिया प्रभारी का पदभार मिला।
ज़िला कार्यकरणी में किरण देवांगन, नूतन तिवारी, साधना चक्रवती, सरस्वती दुबे, विनोद तिवारी, डॉ. तृष्णा साहू , शारदा शुक्ला, पंकज मानापूरे, चाँदनी वलेरा, हर्षिता लांजेवार, CA जयंत ग़ट्टानी, मंजु मिश्रा , पूर्णिमा सिंह, अरविंद शुक्ला, प्रेम सागर सिंह, संजय रजक को शामिल किया गया है।
कुकरेजा ने बताया की कार्यकारिणी घोसित होने के साथ ही अब इस प्रकोष्ठ की ज़िम्मेदारी बध गयी है। इस प्रकोष्ठ के अभियान से सभी तक “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” के संदेश को और परिपक्व तरीक़े से रूपरेखा के साथ आगे कार्य किया जायेगा।