छत्तीसगढ़ : रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा मरवाही में दिए गए ब्यान को कोरी राजनीतिक चुनावी बयानबाजी बताते हुए अजीत जोगी ने तंज कसा और कहा कि अगर मित्रता होती तो आज केंद्रीय गृह मंत्री को मेरे विधानसभा क्षेत्र में आकर मुझे वोट नही देनी की अपील नही करनी पड़ती। कौन परेशान हो रहा है वो तो सारा देश देख रहा है। भाजपा, मुझे प्रदेश भर में मिल रहे अपार जनसमर्थन और मेरी सभाओं में आने वाली भीड़ को देखकर परेशान है तभी तो राजनाथ सिंह को दिल्ली से मरवाही आना पड़ा। तो परेशानी किसको हो रही है वो जनता साफ देख रही है। जोगी ने कहा कि सत्ता जाने की घबराहट अब भाजपा नेताओं के बयानों के स्तर से पता चलने लगी है।