गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोेबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैण्ड में दो व्यक्ति अपने पास रखें बैग में गांजा रखकर कहीं जाने हेतु बस का इंतजार कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने लगे जिस पर टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अरविंद कुमार एवं शुभम निवासी प्रतापगढ़ (उ.प्र.) का होना बताया। टीम द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग मंे गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ मंे आरोपियों द्वारा जगदलपुर से गांजा लाकर प्रतापगढ़ (उ.प्र.) ले जाना बताया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से 10 किलो गांजा कीमती लगभग 1,00,000/-रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना देवेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 30/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी
01. अरविंद कुमार पिता राधे श्याम उम्र 22 साल निवासी गडवारा बेन्डाडीह जिला प्रतापगढ़
(उत्तर – प्रदेश)।
02. शुभम पिता अशोक कुमार उम्र 20 साल निवासी माहुली जिला प्रतापगढ़ (उत्तर – प्रदेश)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *