कुपोषित बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई का वितरण हुआ

Chhattisgarh

रायपुर 20 फरवरी 2021/अभनपुर विधायक  धनेंद्र साहू ने आज सामुदायिक भवन बस्ती, नगर पंचायत अभनपुर प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर सह गैस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विधायक साहू ने आँगनबाड़ी केन्द्रों हेतु जिला खनिज न्यास निधि से उपलब्ध कराये गये गैस कनेक्शन तथा छ.ग. महिला कोष योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को चेक वितरण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुपोषण मुक्ति हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है।इस अभियान से रायपुर जिले के हज़ारों बच्चो को सुपोषण स्तर पर लाया जा चुका है।महिला बाल विकास द्वारा महिलाओ और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

महिला जागृति शिविर अंतर्गत महिलाओं का खेल प्रतियोगिता – कुर्सी दौड़, मटका फोड़,धागा पिरोना, मोमबत्ती जलाना आदि संपन्न कराया गया। महिला स्व-सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण मेला सह व्यंजन प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया।जिसमें पौष्टिक आहार एवं राज्य के भाजियों के गुणों के बारे में बताया गया एवं उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता सुश्री संतोषी ध्रुव, ओमेश्वरी साहू, गीता माण्डले एवं आं.बा. सहायिका धनेश्वरी यादव, ललिता यादव, लक्ष्मी यादव को प्रशस्ति पत्र दिया गया। बाल संदर्भ शिविर अंतर्गत डॉ. कविता लाल शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा 143 गंभीर कुपोषित बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जांच उपरांत 92 कुपोषित बच्चों को जन औषधी केन्द्र के द्वारा निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। परियोजना अधिकारी जागेश्वर साहू के द्वारा महिला जागृति शिविर आयोजन का उद्देश्य, बाल संदर्भ शिविर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह आदि विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अभनपुर अध्यक्ष  कुंदन बघेल, देवनंदनी साहू अध्यक्ष ज.पं. अभनपुर, राजू बारले उपाध्यक्ष ज.पं. अभनपुर,  किशन शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत अभनपुर, जिला पंचायत सदस्य  खेमराज कोसले एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि, परियोजना अधिकारी  जागेश्वर साहू, पर्यवेक्षक- आशा तिवारी, कांता लकड़ा, रश्मिदेवी वर्मा, स्मिता ध्रुव,  रेखा साहू,सरोज खोबरागड़े, खेमेश्वरी वर्मा, रेखा राजपुत, कुसुम ठाकुर एवं आं.बा. कार्यकर्ताएं आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *