रायपुर : पटवारियों की हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने के लिए हुए रवाना, अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे चर्चा,जनहित को देखते हुए पटवारी संघ ने लिया हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हड़ताली पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करने के लिए सीएम हाउस पहुंचे हुए हैं वहां पर अपने कई बिंदुओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए अपने मांगों को लेकर अड़े थे आज यह प्रदर्शन खतम हुआ। कल से काम में लौटेंगे पटवारी। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी संघ ,भागवत कश्यप ने जानकारी दी है।
कुछ दिन पहले सीएम ने आम जनता की परेशानियों को देखते हुए संज्ञान लिया था । 5जून को cm ने चीफ सेक्रेटरी को कड़ी निर्देश दिए थे । पटवारियों को नामजद नोटिस जारी करते हुए 19 जून तक कार्य पर वापस लौटने का निर्देश दिया गया है।