छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 08 फरवरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोनू आशिफ खान ने बताया कि विगत दिनों कांग्रेस व युवा कांग्रेस द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व छत्तीसगढ के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जिस अभद्र शब्दों प्रयोग करके और उनके कट आउट पर चप्पलों की माला पहनाकर जो अपमान किया है उनका हम निंदा करते है। काग्रेस की बौखलाहट साफ़ नज़र आ रही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी उस समय आम जनता के लिए योजनाएं चल रही थी, उन्होंने योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा था और तभी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में झूठा वादा करके विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और कांग्रेस सरकार वादे को पूरा नहीं कर पा रही है चाहे वह किसानों का कर्ज़ा माफ़ी शराब बंदी,बेरोज़गारी भत्ता,संपत्ति कर, आदि जो वादा जनता से किए थे अब जनता जान चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान, युवाओ,महिलाओं एंव माध्यम परिवारों के बजट मे राहत दी है विगत दिनों बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आदाोलन और जनता के हक़ की लड़ाई के लिए आवाज बुलंद कि शायद यही बौखलाहट का कारण है !
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर द्वारा इस कृत्य को करने वाले युवा कांग्रेसियों के खिलाफ़ आज शाम 4 बजे सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कराएगी !