रायपुर : दिनांक 26 जनवरी 2021 जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र आदिवस मनाया गया, कार्यक्रम में शाला विकास समिति अध्यक्षा दीपा चंद्राकर के मुख्य अतिथि में अन्य सदस्य इंदिरा मालू एवं इंद्राणी चौरसिया उपस्थित रहीं। ^ दीपा चंद्राकर द्वारा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन की प्रक्रिया संपन्न की गई, साथ ही भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।