राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बस्तर के पांच बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा

Uncategorized

बस्तर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर जिले के पांच बाल वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए पलक सेठिया, सीमा भारती, प्रखर साहू, अजय कश्यप और सौरव बघेल को जिला शिक्षा अधिकारी अभयराम नोन्हारे ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का गौरव बढ़ाने की कामना की।

विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बस्तर जिला समन्वयक रियाज अली, अकादमिक समन्वयक गौतम देवांगन और शिक्षिका सुमिता नायडू राबत भी रवाना हुईं। शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

पांचों बाल वैज्ञानिकों की सहभागिता से जिले में शैक्षणिक और वैज्ञानिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *