रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके स्वागत कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो रायपुर शहर जिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थलों, स्वागत व्यवस्था और विभिन्न तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत करने का संकल्प लिय
इस दौरान भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री एवं रायपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र देवांगन, प्रदेश मंत्री एवं रायपुर शहर जिला प्रभारी मोरध्वज पैकरा, प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, भाजयुमो रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, प्रदेश कन्या शक्ति सह संयोजिका अनू ठेठवार चटर्जी, प्रदेश खेल एवं कला सह प्रमुख अमन यादव सहित जिला महामंत्री राज गायकवाड़ एवं शंकर साहू उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजयुमो रायपुर शहर जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।