रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली महिला की दो वर्षीय बेटी की मेकाहारा में मौत, परिजनों ने जताई आशंका

Uncategorized

रायपुर। रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला की करीब दो वर्षीय बेटी की उपचार के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बालिका की मौत को संदेहास्पद बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे बालिका ने दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकीय टीम को बालिका की मौत सामान्य बीमारी से होने की आशंका थी। उस समय परिजनों ने भी किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को शव सौंप दिया।हालांकि, बाद में बालिका की मां और अन्य परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। इसके बाद परिजनों से आवेदन लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने और आगे की वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही बालिका की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *